कुकड़ेश्वर। भारतीय जनता पार्टी मंडल कुकड़ेश्वर की कामकाजी बैठक मंगल वाटिका स्थित सामुदायिक भवन में भाजपा जिला महामंत्री ,मंडल प्रभारी राजेश लड़ा के मार्गदर्शन में महेंद्र पटवा, कैलाश राठौर अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मदन मौर्य किसान मोर्चा जिला मंत्री शंकर गुर्जर के आतिथ्य मेंमंडल भाजपा अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई मंडल बैठक में आगामी 25 दिसंबर को पंडित अटल बिहारी वाजपेई की जयंती के अवसर पर सुशासन दिवस, नगरीय निकाय के जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण, सोशल मीडिया मंडल प्रशिक्षण, लाडली लक्ष्मी सम्मेलन, खेल प्रतियोगिता, खिलता कमल कार्यक्रम, संगठन ऐप और उसकी कार्य योजना, मन की बात, स्वावलंबी भारत आदि विषयों को लेकर विस्तृत रूपरेखा बनी बैठक के प्रारंभ में अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक शुभारंभ की बैठक में युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष महेश मोदी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रकाश गिरी गोस्वामी, अजा मोर्चा अध्यक्ष मोतीलाल मेघवाल, अजजा मोर्चा अध्यक्ष राजेश तावड, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शंभुदयाल मिलन, लोकेश तुगनावत, उज्जवल पटवा, प्रहलाद सेन, मनोहर राठौड़, राहुल गुर्जर, दिनेश ओझा, बाबूलाल मोदी, लोकेश मोदी, मुन्नालाल बारीवाला सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।