नीमच। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश के प्रांतीय आव्हान पर दो सूत्रीय मांग नियमिति करण ओर हटाए गए कर्मचारियों को पुनः काम पर रखने की मांग को लेकर प्रदेश के समस्त जिलो के साथ नीमच जिले के लगभग 350 अधिकारी कर्मचारी 15 दिसम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है।हडताल के 18 वे दिन रविवार को जिले के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अधिकारीयों ने ट्रामा सेंटर के समीप धरना स्थल पर सरकार को सद्बुद्धि देने के उद्देश्य से सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया।स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष अनिल कुमार डूंगरवाल ने बताया कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपने 2 सूत्रीय मांगों को लेकर 15 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं आज हड़ताल का 18 वा दिन था और आज संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार को सद्बुद्धि देने के उद्देश्य से राम भक्त हनुमान की तस्वीर के समक्ष सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सरकार द्वारा हमारी हड़ताल तुड़वाने के लिए हमें आश्वासन दिए जा रहे हैं परंतु हम आश्वासन से मानने वाले नहीं है पूर्व में भी कई आश्वासन हमें दिए गए और उन पर अमल नहीं किया गया। इस बार आर पार की लड़ाई है जब तक सरकार हमारी मांगे नहीं मानती तब तक हम अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखेंगे चाहे हमें हड़ताल को उग्र रूप क्यों न देना पड़े।।