नीमच। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा उत्सव के रूप में मनाई गई इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित किया गया। जिसमें नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान नीमच कलेक्टर मयंक अग्रवाल एडीएम नेहा मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण मौजूद रहे वही सामूहिक सूर्य नमस्कार में योग गुरुद्वारा सूर्य नमस्कार कराया गया। ज्ञात हो कि हर साल 12 जनवरी का दिन देश में स्वामी विवेकानंद जयंती के तौर पर मनाया जाता है।स्वामी विवेकानंद श्री रामकृष्ण परमहंस के शिष्य थे।स्वामी विवेकानंद को 1893 में शिकागो में हुई विश्व धर्म सम्मेलन में भारत को विश्वपटल पर एक नई पहचान दिलाई। उनके ओजपूर्ण विचार हर वर्ग,जाति और धर्म के लोगों को हमेशा प्रेरित करते रहे हैं। निराशा से भरे जीवन को ऊर्जा से भर देने वाले उनके विचारों के चलते ही स्वामी जी के जन्मदिन को देशभर में राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है।स्वामी विवेकानंद अपने शक्तिशाली व तर्कयुक्त विचारों से सामने वाले का नजरिया बदलने की क्षमता रखते थे।