logo

नीमच में गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां शुरू। सलामी परेड की रिहर्सल जारी।

 नीमच। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस प्रति वर्ष अनुसार इस बार भी पूर्ण देशभक्ति और जोश खरोश के साथ मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस पर परेड का आयोजन होता है। मुख्य समारोह में अतिथि द्वारा सलामी ली जाती है। नीमच जिला पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के साथ गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां जारी है। नीमच के नंबर टू स्कूल में सुबह और शाम नियमित परेड जारी है। इस परेड में पुलिस प्रशासन के विभिन्न अधिकारी कर्मचारियों के साथ होमगार्ड की टुकड़ी, वन विभाग, एनसीसी कैडेट, और चयनित स्कूल के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। इतनी कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच प्रातः जल्दी परेड होती है। यह जज्बा पुलिस प्रशासन में है। नीमच में हो रही परेड जहां वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जारी है। इस परेड में मुस्तैद सूबेदार सोनू बड़गुर्जर, सूबेदार धर्मेंद्र सिंह गौर, पूरे जज्बे के साथ परेड रिहर्सल में भाग ले रहे हैं। और अपना कर्तव्य पालन कर रहे हैं। रिहर्सल परेड में जवानों में जोश भरने का कार्य सूबेदार कर रहे हैं। परेड में नीमच जिला पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी भाग ले रहे हैं। उप निरीक्षक वंदना शाक्यवार, उपनिरीक्षक शशि कला चौहान, उप निरीक्षक असलम पठान, होमगार्ड कमांडेंट पुष्पा सिंह पवार, सहित पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी नियमित रूप से भाग ले रहे हैं। नियमित परेड मैं मुस्तैदी से लगता है कि इस बार भी गणतंत्र दिवस समारोह में शानदार परेड देखने को मिलेगी।

Top