सिंगोली (निखिल रजनाती)। 26 जनवरी 2023 गुरुवार को गणतंत्र दिवस पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पीसीसी चीफ कमलनाथ के निर्देश पर रतनगढ़ में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत की गई।उल्लेखनीय है कि पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही यात्रा भारत जोड़ो समापन की ओर बढ़ रही है उसी के पश्चात राहुल गांधी द्वारा एक आयोजन पूरे देश में उनके नेतृत्व में आज के दिन हमारे देश का संविधान लागू हुआ था और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा इसी दिन से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई जिसको लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर नीमच जिले वह हर ब्लॉक में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई इसी कड़ी में रतनगढ़ ब्लॉक के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के बनाए गए समन्वयक प्रभारी आदरणीय गोविंदसिंह सांडा और अर्जुन बैरागी के द्वारा स्थानीय डाक बंगला रतनगढ़ पर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की गई कांग्रेस पार्टी के वक्ताओं ने सभी ने एकजुट होकर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए आवाज उठाई है और घर-घर जाकर हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए निर्णय लिया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओम बाल्दी द्वारा की गई।कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा, रतनगढ़ नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शबीरभाई बोहरा, यूसुफभाई बोहरा,पार्षद लक्ष्मीनारायण सोलंकी,पूर्व पार्षद आजादशाह ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाशचंद मंडोवरा, फिरोज हुसैन बोहरा, राजेंद्रकुमार प्रजापत,गुलामनबी खान,मोहम्मद बोहरा नजमी,युवा कांग्रेस नेता कमल छपरीबंद, मोहम्मद बोहरा जाट वाला,शाहिद,आयुष सोनी,मुर्तजा हुसैन,शाहिद हुसैन, सत्यनारायण तिवारी, रमेश शर्मा सांडा, अशोक माली, भंवरलाल कुमावत,गुड्डू भाई सब्जी वाला,अनुसूचित ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सोलंकी,डॉ कमल व्यास, शिवलाल नागदा, हामिद मंसूरी, शब्बीरभाई बोहरा कंटालिया, ताहिर अली डीकेन, चतुर्भुज सोलंकी, शब्बीर बोहरा, ताहिरअली राव, मोहम्मद सुलेमान, रशीद मोहम्मद, सुरेशचंद्र सोलंकी जाट, स्लाम भाई जाट, शंभूलाल कुमावत, शांतिलाल सोनी, फातमा,प्रीतम सोलंकी, अंकित शर्मा, जोहरराव बोहरा गांधी, मोहम्मद नूरखान गरवाड़ा सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।