logo

नीमच कैंट थाने के सहायक उपनिरीक्षक शैलेष सिंह राठौर कक्का गणतंत्र दिवस पर सम्मानित हुए।

नीमच। देशभर में गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास उत्साह उमंग के साथ मनाया गया। नीमच जिला मुख्यालय पर भी भव्य परेड का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया जिला पुलिस प्रशासन द्वारा भी चयनित कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।नीमच कैंट थाने के मुस्तैद एवं जागरूक सहायक उपनिरीक्षक शैलेष सिंह राठौर को कुशल थाना प्रबंधन एवं रिकॉर्ड के रखरखाव में शानदार कार्य के लिए सम्मानित किया गया। ए एस आई शैलेष सिंह राठौर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों एवं आमजन में कक्का के नाम से लोकप्रिय हैं। कक्का अपनी कार्यशैली और वाकपटुता और कुशल व्यवहार के चलते पुलिस विभाग में प्रसिद्ध है।पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए सभी कार्यों को जिम्मेदारी पूर्वक तय समय सीमा में पूरा करना खासियत है। सहायक उपनिरीक्षक शैलेष सिंह राठौर कक्का के गणतंत्र दिवस समारोह में जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किए जाने पर पुलिस प्रशासन के अधीनस्थ कर्मचारियों मित्रों स्नेही जनों ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है।

 

 

Top