logo

राजपूत धर्मशाला लोकार्पण,व महाराणा प्रताप प्रतिमा अनावरण समारोह  में उमड़े समाज जन 

नीमच। समाज विकास के लिए किया गया दान  सदैव पुण्य फलदाई होता है।इस कार्य से युवा वर्ग को प्रेरणा लेनी चाहिए।धर्मशाला क्षेत्र विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।सकारात्मक सोच के साथ समाज विकास के लिए समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए।यह बात मध्य प्रदेश शासन के पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्री जयवर्धन सिंह ने कही। वे राजपूत धर्मशाला समिति भाटखेड़ा के तत्वावधान में कुंवर भानु प्रताप सिंह पिता नाथू सिंह राठौड़  द्वारा नवनिर्मित राजपूत धर्मशाला भवन लोकार्पण व महाराणा प्रताप मूर्ति अनावरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि धर्मशाला समाज विकास के लिए सेंतु का कार्य करेगी ।महाराणा प्रताप जैसे महापुरुषों की प्रतिमा तो हर गांव में स्थापित होना चाहिएन,नाथू सिंह राठौड़ और भानु प्रताप सिंह की भूमिका गौशाला सेवा प्रकल्प विकास कार्य में भी महत्वपूर्ण रही है।कार्यक्रम में करणी सेना परिवार के जीवन सिंह शेरपुर ने कहा कि महाराणा प्रताप ने मातृभूमि और ध्वज की रक्षा के लिए बहुत त्याग किया जो आज भी आदर्श प्रेरणादायक प्रसंग है।प्रताप की सेना में हकीम खां सूरी पठान भील आदिवासी सभी जाति वर्ग के लोग राष्ट्रहित के लिए लड़ाई लड़ने के लिए सहयोगी बने थे।आपका किसी एक जाति विशेष के नहीं हुए समस्त देशवासियों के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होंने आत्म सम्मान के लिए युद्ध लड़ा था। राष्ट्र भक्त प्रेम वालों का सम्मान करना चाहिए। प्रताप के पद चिन्हों पर चलकर राष्ट्र के लिए संघर्ष करना चाहिए।कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार,राजाधिराज गोपाल चरण सिंह बनेड़ा,दिग्विजय सिंह पिपलिया रावजी,भानु प्रताप सिंह राठौड़ ने भी अपना उद्बोधन दिया।कार्यक्रम में ईश्वर सिंहजी हाड़ी पिपलिया, एडवोकेट लक्ष्मण सिंह भाटी जीरन, रघुवीर सिंह, विक्रम सिंहजी,गजेंद्र सिंह शक्तावत,नारायण सिंह ,ईश्वर सिंह , चेतन्य सिंह , नरेंद्र सिंह अंबावली महल, गिरिराज सिंह , सरपंच कुलदीप सिंह भंवरसिंह चंपी , दशरथ सिंह भाटखेड़ा, ऊंकार सिंह, हिरेंद्र सिंह आंकली , शक्ति सिंह ,गुलाब सिंह, पप्पू बना बांगरेड ,आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।ठिकाना भाटखेड़ा स्थित धर्मशाला भवन लोकार्पण कार्यक्रम में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में सभी समाज के लोग सहभागी बनें। अतिथियों का साफा बनवा कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन सत्येंद्र सिंह राठौड़ ने किया तथा आभार ठाकुर नाथू सिंह राठौड़ ने व्यक्त किया।

Top