नीमच। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की देश भर की शाखाओं में आज पेंशनर सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। सेंट्रल बैंक की सभी शाखाओं में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।नीमच सिटी स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा भगवानपुरा मै भी आज पेंशनर सम्मान दिवस मनाया गया। जिसमें बैंक से जुड़े सभी पेंशनरों को आमंत्रित किया गया। सेंट्रल बैंक शाखा भगवानपुरा के ब्रांच मैनेजर संजय कुमार मोदी ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी जगह पेंशनर सम्मान दिवस मनाया गया हमारी शाखा में भी पेंशनरों को विभिन्न जानकारी दी गई। सेंट्रल बैंक द्वारा दी जा रही सेवाओं प्रोडक्ट को घर-घर पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है। सभी पेंशन धारियों को लोन सुविधा और उनके अन्य कार्य सुविधाजनक हो इस हेतु जानकारी दी गई।इस कार्यक्रम में सेंट्रल बैंक के साथ जुड़े टाटा एआईए जिसका बैंक के साथ टाई अप है। उन्होंने भी भाग लिया। इनके द्वारा इंश्योरेंस और पेंशन प्रोडक्ट संबंधी जानकारी प्रदान की गई टाटा के रीजनल मैनेजर कमल सिंहल द्वारा पेंशनरों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी वरिष्ठ नागरिक पेंशनरों का स्वागत सत्कार करते हुए फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। और सभी का स्वल्पाहार हुआ।नीमच सिटी शाखा में काफी संख्या में पेंशनर एकत्रित हुए।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा भगवानपुरा के ब्रांच मैनेजर संजय कुमार मोदी, सहायक प्रबंधक श्रीमती सरस्वती राजौरा, प्रबंधक सोजी राम मीणा, विशेष सहायक नाज़नीन पठान, मुख्य खजांची मुकेश गहलोत, एवं लिपिक भरत मेघवाल उपस्थित थे। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा भगवानपुरा नीमच सिटी में कार्यक्रम सफल रहा।