logo

प्रदेश के साथ नीमच के सीएम राइज विद्यालय में हुवा सृजन कार्यक्रम का आयोजन

नीमच। सी एम राइज शा.क.उ.मा.विद्यालय नीमच केंट में सृजन 2023 कार्यक्रम का आयोजन सी.के.शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी, मनोज जैन सहायक संचालक शिक्षा एवं प्राचार्य किशोर सिंह जैन ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया। आयुक्त लोक शिक्षण भोपाल के निर्देशानुसार सृजन 2023 के अन्तर्गत सीएम राइज विद्यालय प्रारंभ होने से अब तक की गई उल्लेखनीय गतिविधियों से अभिभावकों जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों को परिचित करवाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिला शिक्षा अधिकारी सी के शर्मा सहित अभिभावकों व जन प्रतिनिधियों ने विद्यालय भ्रमण कर  सभी कक्षाओं का अवलोकन कर  छात्र छात्राओं द्वारा की जा रही गतिविधियों और प्रिंट रिच  को देखा व विद्यार्थियों से बातचीत की और उनकी शैक्षणिक प्रगति की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर शाला में बच्चों द्वारा तैयार की गयी  विषय गत प्रिंट रीच सामग्री ,कक्षा के नॉर्म्स एवं विद्यार्थियों के प्रस्तुतियो को सराहा। उन्होने प्राचार्य सहित  सभी शिक्षकों की लगन और समर्पण की सराहना करते हुए  बधाई दी। इस अवसर पर प्राचार्य किशोर सिंह जैन ने कहा कि हम और हमारे शिक्षक पूर्ण तन्मयता के साथ सी एम राइज के उद्देश्यों को साकार करने में जुटे हुए है। आगे भी निरंतर प्रयास जारी रहेगा, व्याख्याता श्रीमती सविता चौधरी उच्च माध्यमिक शिक्षक श्रीमती सुनीता पाटीदार  का सहयोग सराहनीय रहा। सम्पूर्ण कार्यक्रम  का संचालन व संयोजन पुष्पराज मसीह माध्यमिक प्रधानाध्यापक व श्रीमती मंजुला धीर प्राथमिक प्रधानाध्यापक ने किया एव आभार उप प्राचार्य महेश शर्मा ने व्यक्त किया ।

Top