logo

अंतर्राष्ट्रीय बालिका एवं महिला विज्ञान दिवस के कार्यक्रम सम्पन्न

सिंगोली(निखिल रजनाती)। स्थानीय श्री वीरेंद्र कुमार सकलेचा शासकीय महाविद्यालय सिंगोली में दिनांक 11 फरवरी 2023 शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका एवं महिला विज्ञान दिवस के कार्यक्रम सम्पन्न हुए।उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम अधिकारी प्रो.दिनेशचंद्र सालवी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विज्ञान के क्षेत्र में बालिकाओं एवं महिलाओं की भागीदारी से अवगत कराना है।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. सोनिया गोसर ने की। मुख्य वक्ता श्री गोटूलाल धाकड़ ने वैश्विक स्तर पर विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं का प्रतिनिधित्व एवं भारतीय महिलाओं की भागीदारी के विशिष्ट आंकड़ों को उदाहरणों द्वारा अपने विचार व्यक्त किये।प्रो.शैलेष पहाड़े ने विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं को प्रोत्साहन देने हेतु शुरू की गई पहल पर एवं महाविद्यालय की प्रतिभावान छात्राओं का नाम प्रस्तुत करते हुए उत्साहवर्धन किया।डॉ. जयसिंह यादव ने विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की कम भागीदारी के कारणों पर प्रकाश डाला।प्रो.रामबाबू शर्मा ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं को विज्ञान,प्रौद्योगिकी एवं तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु कई बिंदुओं पर प्रेरणादायक जानकारी दी।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों  तथा महाविद्यालय का समस्त स्टॉफ उपस्थित रहा।कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर जावेद हुसैन कुरैशी ने किया तथा आभार डॉ. भरतलाल चौहान ने व्यक्त किया।

Top