जैन छठी बार जिलाध्यक्ष बने तो सौलंकी महासचिव नियुक्त
सिंगोली(निखिल रजनाती)।प्रदेश के बड़े पत्रकार संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव सुनील त्रिपाठी ने प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार एवं संभागीय अध्यक्ष राजेंद्र राठौर के सुझाव पर नीमच जिला ईकाई की कार्यकारिणी घोषित की है।उक्त आशय की जानकारी देते हुए लगातार छठी बार जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए प्रदीप जैन ने बताया की प्रदेश नेतृत्व ने वर्ष 2023 के लिए नीमच जिला ईकाई की कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा की है जिसमें जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन,उपाध्यक्ष बाबुलाल शर्मा सिंगोली,आशीष सेठी नीमच,नारायण सोमानी जावद,भंवरलाल मांडीवाल कुकड़ेश्वर,लोकेश पालीवाल जीरन,कैलाश फरक्या रामपुरा,महासचिव चैनसिंह सौलंकी नीमच,कोषाध्यक्ष राजेश लढ्ढा रतनगढ़,सचिव मेहबूब मेव सिंगोली,युगल बैरागी नीमच,संजय सहगल मनासा,किशन अहिरवार जीरन,कमलेश मालवीय रामपुरा,राजकुमार जैन मोरवन,संयुक्त सचिव बबलु चौधरी भाटखेडी,रूपेश सारू रामपुरा,राकेश पुरोहित नयागांव,कौशल व्यास सिंगोली,अवधकिशोर शर्मा जीरन,नरेन्द्र लोढ़ा नीमच,कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निरजंन शर्मा सिंगोली, सुरेश साहू रतनगढ, कौमलदास बैरागी खोर,दिनेश अहीर मोरवन, प्रभुलाल सिहार बर्डिया, अशोक व्यास डीकेन को नियुक्त किया है।जैन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन के लिए सक्रियता से काम करने की बात कही।