जीरन । हर वर्गों का ध्यान रखकर प्रदेश में विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रदेश के हर नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं का सरलता से लाभ प्राप्त हो सकें इसके लिए हमेशा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रयत्नशील रहते हैं। इसी कड़ी में बुधावार को विकास यात्रा के तहत गांवों में विकास यात्रा के दौरान करोडों की सौगात दी जा रही है। विकास यात्रा जिन गांवों में जा रही है वहां बड़ी संख्या में बच्चे, युवा, महिलाएं तथा वृद्धजन यात्रा में शामिल हो रहे हैं। गांवों में विकास यात्रा का ढोल नगाड़े और परंपरागत रीति फूल माला एवं पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जा रहा है, और कलश यात्रा भी निकाली जा रही है मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महिलाओं को और सशक्त बनाने के लिए लाडली बहना योजना शुरू करने की घोषणा भी की है। लाड़ली बहना योजना हमारी बहने और अघिक सशक्त बनेंगी। विकास यात्रा में उपस्थित जन समुदाय ने भी इस योजना को महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली क्रांतिकारी योजना बताया। जीरन वासियों को मिली कई सौगातें- जीरन नगर में बुधवार को विकास यात्रा प्रारंभ डॉ. भीमराव आंबेडकर बाबा साहेब एवं महाराणा प्रताप, सरदार वल्लभभाई पटेल एवं महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। शासकीय बालक उत्तर माध्यमिक विद्यालय में कंप्यूटर कक्ष का लोकार्पण किया नगरपंचायत में 2 कचरा संग्रहण वाहनों का लोकार्पण किया। तत्पश्चात जीरन में हुई जनसभा के दौरान विधायक श्री परिहार द्वारा कन्या पूजन किया स्वच्छता में अपना सहयोग देने वाले स्वच्छता कर्मियों के पैर धोए एवं उन्हें प्रणाम कर आशीर्वाद लिया, हायर सेकंडरी स्कूल जीरन से विकास यात्रा प्रारंभ की इसके पश्चात नगरपरिषद जीरन में गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विकासयात्रा जीरन स्थित हास्पिटल चौराहा होते हुए नहर क्षेत्र पहुंची जहां महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से कांजी हाउस, बस स्टैंड, सकरानी रोड होते हुए यंहा स्थित डॉ. भीम राव आंबेडकर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां से विकास यात्रा बडा गणेश मंदिर चौराहा पहुंची यहां आमसभा के आयोजन के साथ हितग्राही लाभांश प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। 30 लाख की लागत से डोम निर्माण का भूमि पूजन किया गया। 8 करोड 22 लाख की लागत से जीरन से हर्कियाखाल मार्ग 8.30 किमी का लोकार्पण किया गया एवं मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विभिन्न वार्डो में सीसी राेड निर्माण लागत 57.17 लाख के कार्यो का लोकार्पण किया गया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान भाजपा जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, नगर पंचायत अध्यक्ष रामकरण सगवारिया, एसडीएम ममता खेड़े, नगर पंचायत सीएमओ ओपी नागर, महेंद्र भटनागर, हेमंत हरित,राकेश भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा, जिला महामंत्री सुखलाल सेन पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भाटी, महामंत्री शुभम शर्मा, किशन अहिरवार पार्षदगण आदि रहे उपस्थित।