logo

महिला स्व सहायता समूह ने 5 घंटे किया प्रदर्श,तीसरे व अंतिम दिन भी जारी रही हड़ताल,कल से काम पर लेटेगी महिलाए 

नीमच। प्रांतीय महिला स्व सहायता समूह महासंघ मध्य प्रदेश मध्यान भोजन सांझा चूल्हा रसोईया जिला नीमच केतत्वावधान में नीमच जिले की 800 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना गुरुवार सुबह 11 से शाम 5 बजे तक प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए पीएम पोषण मध्यान भोजन सांझा चूल्हा रसोई मानदेय की 14 सूत्री मांगों के निराकरण एवं समस्या से संबंधित गगनभेदी नारेबाजी करते हुए ।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 3 दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा है लेकिन सरकार के विधायक मंत्री किसी ने भी आकर समस्या निराकरण के लिए सुनवाई नहीं की।ना ही कोई प्रतिनिधि ने आकर वार्ता का प्रयास किया। इधर संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सरिता ओम प्रकाश बघेल से मोबाइल पर वार्ता हुई जिसमें उन्होंने कहा कि संगठन शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बाद हड़ताल समाप्त करें और बच्चों के हित में ध्यान में रखते हुए शुक्रवार से पुन: स्वयं सहायता समूह भोजन नाश्ता वितरण का कार्य प्रारंभ करें विधानसभा में सरकार के विधायक प्रतिनिधियों से वार्ता हुई है जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का वेतन 5 हजार तथा 10 रु प्रति बच्चे की दर से भोजन की राशि निर्धारित करने का मांग पत्र पर विचार विमर्श प्रारंभ कर दिया गया है शीघ्र ही सरकार इसकी अधिसूचना जारी करेगी।इस आशय की जानकारी के बाद सभी महिला संगठनों में प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश के अनुपालन में हड़ताल को समाप्त कर दिया और शुक्रवार से पुन: अपनी सेवाएं प्रारंभ करने का विश्वास दिलाया।इधर धरना स्थल पर गुरुवार शाम 4बजे तहसीलदार मनोहर वर्मा,व नयाब तहसील दार पिंकी साठे मौके पर पहुंचे और संगठन के अध्यक्ष और सचिव से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की समस्याओं एवं की मांगों को गहनता से समझा और उन्होंने कहा कि प्रदेश के महिला बाल विकास उच्च अधिकारियों मंत्रालय तक मांगों को अवगत करवा दिया जाएगा। साथ ही सहानुभूति पूर्वक विचार करने के लिए शासन को पत्र प्रेषित किया जाएगा।,

Top