नीमच। शासन के निर्देशानुसार 5 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित विकास यात्रा का शनिवार को अंतिम दिन था आज शनिवार को विकास यात्रा विधायक दिलीप सिंह परिहार व नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति में 40 नंबर चौराहा स्थित भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ यह विकास यात्रा 40 नंबर से प्रारंभ हुई जो कमल चौक फव्वारा चौक बारादरी चौराहा घंटाघर गली जाजु बिल्डिंग पुस्तक बाजार चौराहा विजय टाकीज चौराहा होते हुए टाउन हॉल पहुंची जहां अतिथियों की उपस्थिति में इंदौर की केसरिया बालम पार्टी द्वारा परंपरागत लोक नृत्य व देश के भक्ति गीतों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अतिथियों द्वारा खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों व बच्चों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों ओर कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों का सम्मान भी यहां किया गया। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा में विकास यात्रा निकाली गई है नीमच जिले में विकास यात्रा का शुभारंभ मां भादवा माता के दरबार से संत रविदास की जयंती के दिन प्रारंभ हुआ था जो भादवा माता मंडल उत्तर मंडल दक्षिण मंडल होते हुए गुजरी इस दौरान कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया, 25 फरवरी शनिवार को विकास यात्रा का अंतिम दिन था विकास यात्रा भारत माता चौराहे से प्रारंभ हुई जो शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पहुंची प्रतिभावान खिलाड़ियों छात्र-छात्राओं और सैनिकों का सम्मान किया गया है।