नीमच। मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्म दिवस आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न आयोजन किए गए। नीमच की समाज सेवा में अग्रणी संस्था कल्याणी फाउंडेशन सेवा समिति नीमच द्वारा मुख्यमंत्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर राठौर पार्क नीमच सिटी में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में नीमच के विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नीमच एवं गणमान्य अधिकारी आमजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कल्याणी फाउंडेशन सेवा समिति की अध्यक्ष एवं सक्रिय भाजपा पार्षद किरण शर्मा ने किया। भाजपा नेत्री एवं सक्रिय भाजपा पार्षद किरण शर्मा द्वारा समय-समय पर वार्ड हितेषी कार्य किए जा रहे हैं।