नीमच। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर गुरुवार को कक्षा 10 वी एवं 12 वी का रिजल्ट घोषित किया गया है। इस बार नीमच जिले ने प्रदेश में कक्षा 10 वी में छठा स्थान प्राप्त कर 73.30 प्रतिशत तो वहीं कक्षा 12 वी में दूसरा स्थान प्राप्त कर 73.13 प्रतिशत अंक प्राप्त किये है। बता दे कि गत वर्ष नीमच जिले का कक्षा 10 वी का रिजल्ट 50.4% तो कक्षा 12 वी का 72.2% रहाथा। वही इस बार शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की मेहनत देखने को मिली है जिसमें बेहतर परीक्षा परिणाम नीमच जिले को प्राप्त हुए हैं जिला शिक्षा अधिकारी सीके शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्ष के बनिस्पद इस वर्ष नीमच जिले का रिजल्ट बेहतर रहा है नीमच जिले ने कक्षा 10 वी में 73.30 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 6 ठा स्थान ओर कक्षा 12 वी में 73.13 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में 2 रा स्थान बनाया है।कक्षा 10 वी में मैरिड लिस्ट में शासकीय उमा वी बोरदिया कला की छात्रा प्रतिभा गोराना ने 7 वा ओर ज्ञान सरोवर हाईस्कूल जीरन की छात्रा धारणा जेन ने 10 वा स्थान बनाया है इसी प्रकार कक्षा 12 वी की मैरिड में शासकिय कन्या उमावि जावद वाणिज्य संकाय की छात्रा मनस्वी जेन ने 9 वा स्थान प्राप्त किया है। इस प्रकार कक्षा दसवीं में प्रदेश में प्रथम स्थान नरसिंहगढ़ दूसरा स्थान सीहोर तीसरा स्थान मांडल चौथा स्थान अलीराजपुर पांचवा स्थान डिंडोरी और छठे स्थान पर नीमच 73.30% पर रहा वही कक्षा 12वीं में प्रदेश में प्रथम स्थान नरसिंहपुर 79.46% और द्वितीय स्थान पर नीमच 73.13% पर रहा।