logo

 ओलावृष्टि से हुई नुकसानी का मुआवजा देने की माँग 

सिंगोली।07 जनवरी शुक्रवार की शाम को बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से हुई फसलों की नुकसानी के लिए मुआवजा देने की माँग करते हुए नीमच जिला कांगेस उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखा है।जावद क्षेत्र में बेमौसम वर्षा से किसानों के सामने संकट खडा़ हो गया है।जावद क्षेत्र में हो रही असमय की वर्षा और इसके साथ हुई ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हुआ है।शुक्रवार की शाम को बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई जिससे धनिया,सरसों तथा खेत में खड़ी गेहूँ,चने के साथ ही अफीम की फसल को व्यापक नुकसान पहुंचा है।इस बारिश के कारण हुए नुकसान का समय रहते प्रशासन द्वारा सर्वे कार्य शुरू किया जाना चाहिए।श्री शर्मा ने बताया कि कई खेतों में किसानों की  फसल भी खराब हो गई।इसी तरह बरसात और ओलावृष्टि की चपेट में आने से लहसुन की फसल भी खराब हो गई।कई खेत  इस तरह दिखाई दे रहे हैं जिनमें फसल आड़ी पड़ी है।श्री शर्मा ने बताया कि किसान अपनी अथक मेहनत से फसल को तैयार कर रहे हैं लेकिन जिस प्रकार किसान बुवाई के लिए तैयार रहते हैं सरकार और प्रशासन को भी इसी तरह किसानों की मदद के लिए तैयार रहना चाहिये क्योंकि इस तरह की प्राकृतिक आपदा की अपेक्षा नहीं थी शर्मा ने बताया कि हमारे अन्नदाता मजबूत होंगे तो व्यापार मजबूत होगा,अर्थव्यवस्था सुधरेगी।कांगेस जिला उपाध्यक्ष शर्मा ने सरकार से मांग की है कि तुरंत सर्वे कार्य  प्रारंभ किया जा कर बिना किसी भेदभाव के उचित मुआवजा दिया जाए।

Top