logo

दशहरा मैदान में सजा आस्थाई उत्सव बाजार, बड़ी मैदान की रौनक

नीमच।शहर के दशहरा मैदान में अस्थाई त्योहारी उत्सव बाजार सजकर तैयार हो चुका है और अब यह बाजार पूर्ण रूप से संचालित भी हो रहा है इस उत्सव बाजार को सजाने जिला प्रसाशन व नपा के अथक प्रयास रहे है जिसके बाद अब दशहरा मैदान की रौनक भी बढ़ गई है,इस बाजार में दीपावली त्योहार से सम्भधित रंगोली,घर सजावट की सामग्री,दीपक,परमाल पताशे, सहित अन्य सभी सामग्रिया उपलब्ध है।जो दीपावली के लिए आवश्यक होती है। बता दे कि इस बाजार में आम जनता के साथ-साथ जिला प्रशासन के आला अधिकारी स्वयं कलेक्टर हिमांशु चंद्रा भी बीती शाम परिवार सहित खरीदारी करने पहुंचे थे और यहां की व्यवस्थाओं का जायजा भी उनके द्वारा लिया गया था।जानकारी के अनुसार इस उत्सव बाजार में अस्थाई व्यापारियों द्वारा करीब 350 से अधिक दुकानें लगाई गई है।

Top