logo

गुम इंसान/बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत कुल 186 गुम इंसान बालक बालिकाएं दस्तयाब

नीमच। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जिलें के सभी थाना प्रभारियों को दिनांक 11.01.2025 से 25.01.2025 तक गुम इंसान (महिला/पुरूष), बालक एवं बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान चलाया जाकर अधिक से अधिक गुम इंसान, बालक एवं बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु निर्देश दिये गये है। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में जिलें के सभी थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस थानों में दर्ज गुम इंसान (महिला/पुरूष), बालक एवं बालिकाओं से संबंधित प्रकरणों में दस्तयाबी सुनिश्चित कर परिवारों से मिलवाया गया है। नीमच पुलिस द्वारा दिनांक 11.01.2025 से 25.01.2025 तक चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनांक 11.01.2025 से 18.01.2025 तक कुल 186 गुम इंसान(महिला/पुरूष), बालक एवं बालिकाओं की दस्तयाबी की गई है।नीमच पुलिस द्वारा दिनांक 11.01.2025 से 18.01.2025 तक कुल 47 पुरूष, 135 महिलाएं, 01 बालक एवं 03 बालिकाओ इस प्रकार कुल कुल 180 गुम इंसान(महिला/पुरूष), बालक एवं बालिकाओं की दस्तयाबी की गई है। उक्त गुम इंसान काफी लम्बे समय से गुम थें, जिनकी तलाष पुलिस द्वारा डोर-टू-डोर केम्पियन कर की गई है तथा विधि अनुसार इनके बयान दर्ज कर इनकी घर वापसी की गई है। विगत् एक सप्ताह में लगभग 30 प्रतिषत गुम इंसानों की दस्तयाबी की जा चुकी है।पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा बताया गया है कि उक्त अभियान 25 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा तथा ऐसे गुम इंसान जो लम्बे समय से घर से दूर है उनकी घर वापसी की जावेंगी।

Top