logo

वार्ड क्र. 9 श्री शनि मंदिर बगीचे का होगा विकास, नपा अध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

नीमच। नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 9 अंतर्गत न्यू इंदिरा नगर में स्थित  मंशापूर्ण शनि मन्दिर वाला बगीचा आम जनहित में विकसित किया जाएगा। यहां लगभग 5 लाख रूपये की लागत से इंटरलॉक टाइल्स, झूले चकरी सहित मनोरंजन एवं खेलकूद के उपकरण लगाए जाएंगे। इस विकास कार्य का भूमि पूजन विधि विधान से किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा,पार्षद हरगोविंद दीवान,पार्षद श्रीमती सुमित्रा पोरवाल,पार्षद दुर्गा शंकर भील सहित क्षेत्र के अन्य वरिष्ठ जन की विशेष उपस्थिति में भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा विधि विधान से विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया, उसके पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने कहां की भाजपा सरकार के राज में आज पूरे नीमच शहर में बगैर किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। प्रत्येक वार्ड में नई सड़के बन रही है वहीं आम जनता के हित में बगीचों को विकसित किया जा रहा है। साथ ही अन्य विकास कार्य भी तेजी से कराया जा रहे हैं।जैसा की विदित हो की वार्ड क्षेत्र के रहवासी हरनारायण शर्मा व इनके पुत्र अशोक शर्मा,सोनू शर्मा द्वारा 7 दिवसीय श्री मद भागवत कथा का आयोजन श्री शनि मंदिर परिसर में किया गया था। जिसमे श्रीधाम वृंदावन के  प्रसिद्ध कथावाचक पंकज कृष्णजी महाराज के मुखारविंद से यहां भागवत कथा की ज्ञान गंगा प्रवाहित हुई। शुक्रवार को इस कथा के विश्राम के बाद बगीचे को विकसित करने के लिए विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया गया। कथा विश्राम के अवसर पर क्षेत्रीय वार्ड पार्षद हरगोविंद दीवान ने वार्ड वासियों को सौगात देते हुए 5 लाख की लागत से इंटरलॉक टाइल्स,झूले-चकरी, फिसल पट्टी  निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
हरगोविंद दीवान ने बताया कि क्षेत्र में विकास कार्य लगातार प्रगति की ओर है। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति चोपड़ा के मार्गदर्शन में शीघ्र ही सवा करोड़ की लागत से ग्वालटोली-इंदिरा नगर तालाब का विस्तार किया जाएगा। वार्ड में खेल मैदान,नाला निर्माण,सी सी रोड,डामरीकरण सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे।जनहित के कार्य मेरे लिए प्रमुख हैं।इस अवसर पर युगल किशोर राठौर,सुनील शर्मा,चांदमल नागर,लाला प्रसाद बैरागी, मनोज जोशी,अशोक शर्मा,महेश शर्मा,जुगल बागड़ी,उमेश दवे,विजयअजमेरा,श्रीमती मालती नागर,राजकुंवर सिसोदिया,बेबी यादव,दीप्ति जोशी सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे।

Top