जावद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा 1 नवम्बर 2021 से 31 मार्च 2022 तक विशेष एवं सघन सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान का प्रभावशाली बनाने हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पुर्व मुख्यमंत्राी कमलनाथ द्वारा जावद विधानसभा के प्रत्याशी रहे एवं जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजकुमार अहीर को कांग्रेस सदस्यता अभियान का मल्हारगढ़ विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है। श्री अहीर को नए दायित्व मिलने पर क्षेत्रा एवं समर्थको में भारी उत्साह देखा गया, सभी ने कांग्रेस नेता राजकुमार अहीर को बधाई प्रेषित की। ज्ञात रहे की पुर्व मुख्यमंत्राी कमलनाथ ने पुर्व में भी श्री अहीर को सुवासरा विधानसभा उपचुनाव में एवं जोबट विधानसभा उपचुनाव में प्रभारी बनाया था। श्री अहीर को दी गई जिम्मेदारीयों का पुर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करते है।